ग्रामीणों की समस्याआंे के समाधान को विधायक उमर अली खान ने डीएम से की मुलाकात

ग्रामीणों की समस्याआंे के समाधान को विधायक उमर अली खान ने डीएम से की मुलाकात
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी से मुलाकात करते बेहट विधायक।

सहारनपुर। बेहट विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमर अली खान ने शुक्रवार को जिला अधिकारी अरविंद कुमार चैहान से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को उठाया। इस दौरान उनके साथ राकेश प्रधान (अब्दुल्लापुर), मूदा प्रधान, ताहिर प्रधान एवं चैधरी मुकर्रम भी मौजूद रहे। विधायक ने क्षेत्र में सड़क एवं संपर्क मार्गों की खराब स्थिति को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की। जिला अधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। विधायक द्वारा जिन प्रमुख विकास कार्यों की मांग की गई, उनमेंकृ बेहटदृशाकुंभरी मार्ग पर ग्राम अब्दुल्लापुर के क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण। ग्राम मिर्जापुर से हबीबपुर तपोवन संपर्क मार्ग का पुनः निर्माण। गंदेवड़दृचिलकाना मार्ग पर ग्राम बरताकायस्थ से गंदेवड़ तक नई सड़क निर्माण कार्य कराया जाना शामिल है। विधायक उमर अली खान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रशासन के समक्ष जनहित के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply