गन्ना भुगतान को लेकर गन्ना विभाग पर गरजे किसान

गन्ना भुगतान को लेकर गन्ना विभाग पर गरजे किसान
सहारनपुर में जिला गन्ना अधिकारी से वार्ता करते किसान।

गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग, एक जून तक अधिकांश भुगतान का मिला आश्वासन

सहारनपुर। बजाज शुगर मिल एवं टोडरपुर शुगर मिल के सत्र 2025-26 तथा पिछले सत्र के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का आक्रोश शुक्रवार को सामने आया। इससे पूर्व 15 मई को डीसीसी के साथ हुई वार्ता में 21 मई तक भुगतान संबंधी समाधान का समय दिया गया था, लेकिन भुगतान न होने पर किसानों ने 22 मई को गन्ना विभाग का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने गन्ना उपायुक्त एवं डिप्टी सीसी से बकाया भुगतान के विषय में जवाब मांगा। किसानों के अनुसार गन्ना उपायुक्त ने भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 1 जून तक का समय मांगा है। राष्ट्रीय सचिव चैधरी विनय कुमार के निर्देश पर आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष चैधरी अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष नरेंद्र स्वामी, पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रघुवीर सिंह, अमित मुखिया, महिला विंग अध्यक्ष रेखा बालियान, बबलू, नीतू, जिला प्रवक्ता संजय चैधरी, हरपाल, योगेंद्र सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply