एसएसपी ने किया पुलिस लाइन के विभिन्न विभागों का निरीक्षण
परेड में एसएसपी ने लिया जवानों का अर्दली रूम
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों की अनुशासन, उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। परेड के उपरांत एसएसपी ने कर्मचारीगण का अर्दली रूम लेकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर परिवहन शाखा, स्टोर, कैंटीन, जिम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, संसाधनों के रखरखाव तथा कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं अनुशासन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
