केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में दांव-पेच सीख रहे खिलाड़ी

केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में दांव-पेच सीख रहे खिलाड़ी
  • सहारनपुर में अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पसीना बहाते जूडो खिलाड़ी।

सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के दिशानिर्देशन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे चल रहे 15 वर्ष से कम आयु के बालको के केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में खिलाडी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

कैंप में कोच डॉ. परवेज अली के द्वारा खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में जूडो खिलाड़ी, डॉ. परवेज अली की देखरेख में जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली खिलाड़ियों को ओगोसी, इप्पनसीओ नागे, कुबिनागे, मोरोतो सियोनागे और उचिमाता जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं एवं जूडो खेल की बारीकियों को भी सीखा रहे है। शिविर में अनुशासन और खेल भावना पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को जूडो की विभिन्न तकनीकों का गहन अभ्यास कराया जा रहा है। केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो में सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) प्रवीन कुमार, पुनीत कुमार आर्य, रुपेश कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply