शिक्षण संस्था सर सैयद मैमोरियल इंटर कालेज का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

शिक्षण संस्था सर सैयद मैमोरियल इंटर कालेज का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
  • सहारनपुर में शिक्षण संस्था सर सेयद मैमोरियल इंटर कालेज के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले वि़द्यार्थी।

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था सर सैयद मैमोरियल इंटर कालेज का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है जिसके चलते कालेज में खुशी का माहौल बना हुआ है। जैसे ही बृहस्पतिवार को तीसरे पहर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तो छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं कालेज प्रबंधन परीक्षा परिणाम जानने के लिए इंटरनेट के माध्यमों में जुट गए।

इसी क्रम में महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था सर सैयद मैमोरियल इंटर कालेज के 10वीं एवं 12वीं शत-प्रतिशत सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। देखते ही देखते अधिकतर छात्र-छात्राएं कालेज में एकत्र हो गए हो गए। परीक्षा परिणाम के बारे में चर्चा करते हुए खुशी मनाने लगे। परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल की जकिया ने 84.8, वसिया ने 84.5, अदीबा मंसूरी ने 82.8, अमरीन राना ने 81.5, अंशराह ने 81.3, महविश मलिक ने 81.7, मरियम जहरा ने 78.8, अलसबा ने 78 ने 78.3, सानिया परवीन ने 77.7, फबीहा ने 77.3 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज, जनपद व माता-पिता का नाम रोशन किया है। इसी तरह इंटरमीडिएट में फबीहा ने 77.6, नमरा फरमान ने 77, लायबा ने 73.4, नमरा मेहरबान ने 73, नौरीन ने 72.6, रबिया ने 72,2, उमराह ने 71, इलमा ने 71 व लविता खान ने 70.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया है।

विद्यालय के प्रबंधक हाजी मौ. अफजल खां ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 17 वर्षों से विद्यालय का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम निरंतर शत-प्रतिशत चला आ रहा है जो अपने आपमें एक बहुत बड़ी बात है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक हाजी मौ. अफजल खां, नाजिम तालिमात, हाजी मौ. असलम खां, विद्यालय कंट्रोलर श्रीमती अंजुम अफजल, प्रधानाचार्य राशिद अहमद, को-आर्डिनेटर मौ. आसिम खां, उप प्रधानाचार्या कु. इरम ने विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता पर बधाई दी है।

Leave a Reply