मां बगलामुखी कष्टों का नाश करने वाली ब्रह्म विद्याः स्वामी कालेन्द्रानंद

मां बगलामुखी कष्टों का नाश करने वाली ब्रह्म विद्याः स्वामी कालेन्द्रानंद
  • सहारनपुर में मां बगलामुखी जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु।

सहारनपुर। महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में मां बगलामुखी जन्मोत्सव अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा मां बगलामुखी कष्टों का नाश करने वाली ब्रह्म विद्या है। राधा विहार स्थित श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित मां बगलामुखी जन्मोत्सव पूजा अवसर पर मां बगलामुखी प्रतिमा का विधिवत पूजन पंडित योगेश तिवारी एवं पंडित ऋषभ शर्मा ने में मंत्र उच्चारण कर पूजन कराया और मां भगवती बगलामुखी का बगलामुखी सहस्त्रनाम से हरिद्रार युक्त जल से महा अभिषेक कराया। इसके उपरांत मां भगवती का श्रृंगार कर महा आरती उतारी गई और बगलामुखी यज्ञ भी किया गया।

मां बगलामुखी चरित्र  महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि मां बगलामुखी आदिशक्ति ब्रह्म विद्या है जो मां शक्ति का ब्रह्मरंध्र महा तेज पुंज है जिसमें समस्त ब्रह्म अग्नि साक्षात वास करती हैं। इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, राकेश राय, अश्विनी काम्बोज, सागर गुप्ता, बबीता, तन्नू, रेखा, पूनम, गीता, कमलेश, सविता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply