अपने अस्तित्व के लिए एकजुट होना होगा हिंदू समाज के लोगों को : ठाकुर सूर्यकांत

अपने अस्तित्व के लिए एकजुट होना होगा हिंदू समाज के लोगों को : ठाकुर सूर्यकांत
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हिंजामं के प्रांत प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह।

सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित  हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया गया।

अर्पित विहार कॉलोनी में हिंदू साम्राज्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह  ने कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस हिंदू समाज का एक ऐसा दिन है जिस दिन हर हिंदू को गर्व की अनुभूति होती है, क्योंकि इस दिन ही छत्रपति शिवाजी ने भारत भूमि को हिंदवी स्वराज घोषित किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिंदू साम्राज्य दिवस की बधाई दी तथा उनके हिंदवी स्वराज के सपने को करने का आह्वान किया।

श्री सिंह ने संगठन के कार्यक्रमों व समाज में हिंदू समाज की चुनौतियों की चर्चा की तथा शिवाजी की भारत में जल सेना के गठन, गुरिल्ला युद्ध प्रणाली, स्व का बोध आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज यदि भारत में हिंदू राष्ट्र की चर्चा व स्वप्न है तो छत्रपति शिवाजी महाराज के कारण ही है। कार्यक्रम में अध्यक्ष बीर सिंह चैहान, प्रांत युवा जागरण मंच अध्यक्ष शिवम जोगी, जिला कार्यकारिणी सदस्यगण, रजत गोयल, शिवम योगी, प्रभात सैनी, बबलेश कांबोज, अव्वल सिंह, अंजेश कांबोज, आशीष सैनी, आर्यन, लक्ष्य, शिवम, राहुल सैनी गौरव चैधरी आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी व संचालन डा. आर. के. यादव ने किया।