यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO

यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए बड़ी क़वायद शुरू हो गई है. यूपी राज्य चुनाव आयोग के CEO नवदीप रिणवा ने 1 जनवरी 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. जिसके तहत 12 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी और पूरी प्रक्रिया के बाद 4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.

सीईओ नवदीप रिणवा ने वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत सभी मतदेय स्थलों के संभाजी और पुनर्गठन का काम दो नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद 12 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी. शेड्यूल के मुताबिक 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी. 28 दिसंबर तक आयोग द्वारा सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. और 4 जनवरी 2027 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी.

हरेक बूथों पर मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू

राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश के सभी बूथों पर आज मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू हो गया है. हरेक बूथ पर बीएलओ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे. इस विशेष कैम्प में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध रहेंगे. इस प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को सूची में सुधार, नाम जोड़ने, नाम हटाने और अन्य त्रुटियों में सुधार का मौका मिलेगा.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की यूपी में रहने वाले सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वो अपने पंजीकरण हेतु नवीनतम फोटो सहित आयु, आधार कार्ड और पते से संबंधित दस्तावेज लेकर आए.  कैम्प में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जांच लें और नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं. अगर कोई त्रुटि है तो उसे भी दुरुस्त करा लें.

वोट रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हैं उक्त शख्स भारत का निवासी हो. 1 अक्टूबर 2026 तक उसकी आयु कम से कम 18 साल हो. उस विधानसभा का निवासी हो आर किसी भी क़ानून के तहत उसे डिस्कवालिफाई नहीं किया गया है. चुनाव आयोग ने इस पूरी प्रक्रिया में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है.

 

Leave a Reply