शिव ही जगत एंव जीव का करते है कल्याण: स्वामी कालेन्द्रानंद
सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव ही जगत एवं जीव का कल्याण करते हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज देहरादून रोड स्थित जमालपुर महाकालेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा में ज्ञान की अमृतवर्षा कर रहे थे। इससे पूर्व महाकालेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान रोकी कश्यप ने अपने परिवार सहित शिव महापुराण का पूजन किया और महाराज श्री को तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
तत्पश्चात शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा नारद को भक्ति का मिथ्या अहंकार हुआ और नारद अपने मन के अनुसार अपने आप को परमात्मा घोषित करवाना चाहते थे जिसमें शिवजी ब्रह्मा आदि सभी देवों ने उन्हें समझाया परंतु नारद ने किसी की एक नहीं सुनी। इसी कारण उनका उनका अपमान हुआ महाराज श्री ने कहा अहंकार जीव के गुणो का पतन कर देता है और उसे नर्क गामी जीवन की प्राप्ति होती है। महाराज श्री ने कहा शिव की शरणागति होने पर जीव जगत एवं प्रकृति का कल्याण होता है शिव चरित्र को धारण करके शिव का अनुसरण करने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
महाराज श्री ने कहा शिव जिसके ऊपर कृपा करते हैं कृपा करते है उसका जीवन महादेव उसका कल्याण कर देते हैं। इस अवसर पर सीताराम कश्यप, मामचंद कश्यप, राकेश राय, अश्विनी काम्बोज, सुखबीर कश्यप, नीरज कश्यप, मांगेराम कश्यप, मोनू कश्यप, रामकुमार कश्यप, नीतू कश्यप, रामशरण कश्यप, कमला, रेखा, बिमला, गीता, अंजू, अन्नू, सविता, छोटी, मुनेश, सोनिया, मेनका, सीमा, मंजू, मीनू, लक्ष्मी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
