shobhit University Gangoh
 

शेरमउ रोड पर छाप्पर चैराहे पर हुई फायरिंग मे एक युवक घायल

शेरमउ रोड पर छाप्पर चैराहे पर हुई फायरिंग मे एक युवक घायल
फोटो सीएचसी मे उपचार कराता घायल युवक

फायरिंग से क्षे़त्र मे फैली सनसनी

नकुड 5 जून इंद्रेश। शेरमउ रोड पर गोलीबारी की घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी । फायरिंग मे एक युवक गोली लगने से घायल हो गया । घायल को उपचार के लिये हायर सेंटर रैफर किया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार शेरमउ रोड पर छापर चैराहे पर अचानक हुई फायरिंग मे एक युवक घायल हो गया। युवक के पैर मे गोली लगी थी । वह वहंी सडक पर पडा कराह रहा था । फायरिंग करने वाले युवक मौके से फरार हो गये। फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक सुरज पुत्र प्रवीण को सीएचसी मे भर्ती कराया।

घायल युवक सुरज के चाचा सतीश ने बताया कि बुद्धवार को दो युवको ने सुरज को फांेन करके छाप्पर चैराहे पर बुलाया था । आरोपियों ने फोन पर सुरज केा बताया कि उनकी बाईक में पेटरोल खत्म हो गया है। सतीश का आरोप है कि जैसे ही सुरज वहंा पहुचंा वहंा पहले से मौजुद बाकरमाजरा निवासी आयुष व ढकदेवी निवासी सचिन ने सुरज को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली सुरज की टांग मे लगी। सुरज के घायल होने पर आरोपी युवक उसे वहीं छोडकर मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jamia Tibbia