3 सितंबर से यहां लगेंगे एक मुश्त समाधान कैंप
सहारनपुर। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि ओटीएस योजना के कैंप अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग वार्डो में निम्न प्रकार लगाये जायेंगे।
03 सितंबर को वार्ड 11 व 9 का कैंप बालाजी प्रॉपर्टी ऑफिस, पैरामाउण्ट में, वार्ड 04 व 33 का कैंप हसनपुर चुंगी पुलिस चैकी के सामने, दिनांक 05 सितंबर को वार्ड 26 व 31 का कैंप समीर पार्षद के कार्यालय मानकमऊ में एवं वार्ड 18 व 41 का कैंप लेबर कोर्ट परिसर, लेबर कॉलोनी, 07 सितंबर को वार्ड 07 व 14 का कैंप गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल पटेल नगर में वार्ड 12 व 15 का कैंप टैगोर इण्टर कॉलेज, निकट अटल पार्क नेहरु नगर में लगाया जायेगा। दिनांक 08 सितंबर को वार्ड 03 व 16 का कैंप सहीराम की कोठी के सामने काकू डेरी नवीन नगर तथा वार्ड 02 व 48 का कैंप श्री हरिमंदिर आवास विकास, दिनांक 09 सितंबर में वार्ड 34 व 50 का कैंप श्री शिव मंदिर पंजाबी बाग, वार्ड 21 व 39 का कैंप विनय विहार चैक में तथा 10 सितंबर को वार्ड 05 का कैंप पार्षद मंसूर के आवास पर सड़क दूधली में, और वार्ड 01 व 29 का कैंप किशन हलवाई के पास बेरीबाग में लगाया जायेगा। दिनांक 11 सितंबर को वार्ड 37 व 55 का कैंप खेमका सदन मिशन कम्पाउण्ड तथा वार्ड 20, 28 व 32 का कैंप देहरादून चैक पर लगाया जायेगा। 14 सितंबर को वार्ड 24 व 40 का कैंप शगुन टैंट हाउस गुरुद्वारा रोड पर तथा वार्ड 65 और 66 का कैंप बरकत पैलेस पीर वाली गली में लगाया जायेगा। 15 सितंबर को वार्ड 47, 52 व 59 का कैंप नवाबगंज चैकी पर वार्ड 23 व 44 का कैंप जुबली पार्क में लगाया जायेगा। बाकि वार्डो के कैंप बाद की तिथियों में लगाये जायेंगे।
