आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल

आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल
सहारनपुर में सहारनपुर पुलिस को मिला आईजीआरएस रैंकिंग का प्रमाण पत्र।

सहारनपुर। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों के चलते सहारनपुर पुलिस ने अगस्त 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा और प्रभावी अनुश्रवण किया गया। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ शिकायतकर्ताओं से संवाद कर उनका फीडबैक भी लिया गया। निस्तारण की गुणवत्ता और निष्पक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली, बेहतर टीम भावना और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

एसएसपी के मार्गदर्शन में सहारनपुर पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी जनविश्वास, पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित न्याय के सिद्धांतों के साथ कार्य करते हुए जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply