• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बांडीपोरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

  • August 3, 2021
बांडीपोरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी
  • मुठभेड़ के बीच बार-बार आतंकवादियों को सेना आत्मसमर्पण करने के लिए कह रही है परंतु वे मान नहीं रहे हैं। अभी भी मुठभेड़ स्थल पर एक से दो आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है।एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोर के चंदाजी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों केे बीच जारी मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। अभी भी दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। किस संगठन के आतंकी मुठभेड़ स्थल पर घेरे हुए हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि मारे गए आतंकी की भी अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं।

मुठभेड़ के बीच बार-बार आतंकवादियों को सेना आत्मसमर्पण करने के लिए कह रही है परंतु वे मान नहीं रहे हैं। अभी भी मुठभेड़ स्थल पर एक से दो आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि आज तड़के ही उन्हें अपने सूत्रों से चंदाजी इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने इलाके की घेराबंदी शुरू की। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने आतंकवादियों को हथियार डाल बाहर आने के लिए कहा। उन्हें परिजनों का हवाला देते हुए विश्वास दिलाया गया कि यदि वे अपने हथियार डाल देते हैं, तो उन्हें कुछ नहीं किया जाएगा। परंतु आतंकवादियों ने बात न मानते हुए सुरक्षाबलों पर गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा।

पिछले आधे घंटे से दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। सूत्रों का कहना है कि ये आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। गोलीबारी के बीच सुरक्षाबलों का एक दल आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाल रहा है। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

 

Post navigation

Prev
Next
नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, हम लड़ाई लड़ेंगे और वापस आएंगे, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, हम लड़ाई लड़ेंगे और वापस आएंगे, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

  • September 18, 2026
TMC के नाम-सिंबल विवाद पर राहुल गांधी को सुधांशु त्रिवेदी का जवाब, बोले- ‘अपनी ही पार्टी का इतिहास नहीं जानते’

TMC के नाम-सिंबल विवाद पर राहुल गांधी को सुधांशु त्रिवेदी का जवाब, बोले- ‘अपनी ही पार्टी का इतिहास नहीं जानते’

  • September 18, 2026
राम आश्रय की SP में वापसी केशव मौर्य बोले- ‘तीन तिकड़म से नहीं पलटेगी बाजी’

राम आश्रय की SP में वापसी केशव मौर्य बोले- ‘तीन तिकड़म से नहीं पलटेगी बाजी’

  • September 18, 2026
TMC पर राहुल गांधी का बड़ा मैसेज, ‘यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, यह…’

TMC पर राहुल गांधी का बड़ा मैसेज, ‘यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, यह…’

  • September 18, 2026
सुप्रीम कोर्ट में जजों-वकीलों के खिलाफ गुमनाम शिकायतों से हड़कंप, CJI ने बिल्डरों को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट में जजों-वकीलों के खिलाफ गुमनाम शिकायतों से हड़कंप, CJI ने बिल्डरों को लगाई फटकार

  • September 18, 2026
राजनाथ सिंह और CM योगी ने PM मोदी के जन्मदिन पर भंडारे में बांटा प्रसाद, वाराणसी के मंदिर में पूजा भी की

राजनाथ सिंह और CM योगी ने PM मोदी के जन्मदिन पर भंडारे में बांटा प्रसाद, वाराणसी के मंदिर में पूजा भी की

  • September 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात September 19, 2026
  • सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’ September 19, 2026
  • यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट September 19, 2026
  • ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक पर किए हस्ताक्षर, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का रास्ता हुआ साफ September 19, 2026
  • कांग्रेस ने SP से गठबंधन पर साफ किया रुख, राजेंद्र पाल गौतम बोले- बराबरी और सम्मान से होगा समझौता September 19, 2026
  • 20 साल से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की पैरवी करेगा आयोग: मकवाना September 18, 2026
  • एपीआई की मासिक गोष्ठी में डायबिटीज और हार्ट अटैक पर चिकित्सकों को किया जागरूक September 18, 2026
  • गणपति महाराज में समस्त प्रकृति की शक्ति समाहित: स्वामी कालेंद्रानंद September 18, 2026
  • प्रेमी ने मां के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, शव नहर में फेंका September 18, 2026
  • मेला गुघाल के लिए संजय सैनी संयोजक, चार महिला पार्षद बनीं सहसंयोजक September 18, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021