• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Tokyo Olympics 2020: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल हारी, पहलवान सोनम मलिक को भी मिली हार

  • August 3, 2021
Tokyo Olympics 2020: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल हारी, पहलवान सोनम मलिक को भी मिली हार
  • Tokyo Olympics 2020 LIVE Updates टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में आज 12वां दिन है और भारत सिर्फ दो ही पदकों के साथ इस दिन को समाप्त करेगा क्योंकि किसी भी खेल में पदक की उम्मीद नहीं है। भारतीय हॉकी टीम का मैच जारी है

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम से उम्मीद थी कि वो आज फाइनल में पहुंचकर देश के लिए एक और पदक पक्का करेगी, क्योंकि 1980 के ओलिंपिक के बाद भारत इस ओलिंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन भारत को सेमीफाइनल में बेल्जियम से हार मिली है। इसी के साथ भारत का स्वर्ण पदक जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। हालांकि, अभी भी भारत देश को एक पदक दिला सकता है।

सोनम मलिक हारीं

भारत को सोमवार को दूसरा झटका महिला पहलवान सोनम मलिक के रूप में लगा, जब सोनम को 62 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। माकुहारी मेसे हॉल-ए के मैट बी पर राउंड ऑफ-8 मुकाबले में सोनम का सामना मंगोलिया की बोलोरतुया खुलेरखराउंड से हुआ, जिसे बोलोरतुया ने जीता। अंतिम समय तक स्कोर 2-2 था, लेकिन बोलोरतुया को सेकेंड पीरियड में एक साथ हासिल दो अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया गया।

सोनम ने पहले पीरियड की समाप्त होने तक 1-0 की लीड ले रखी थी। दूसरे पीरियड में भी सोनम ने एक अकं हासिल किया और 2-0 की लीड हासिल कर ली। बोलोरतुया ने हालांकि दूसरे पीरियड में एक साथ दो अंक लेकर बाजी मार ली।

भारतीय हॉकी टीम हारी सेमीफाइनल

टोक्यो ओलिंपिक में भारत की हॉकी टीम आज अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरी। भारत के सामने दिग्गज बेल्जियम की टीम थी और बेल्जियम ने भारत को बुरी तरह से हरा दिया। भारत को इस मैच में 2-5 से हार मिली। हालांकि, अभी भी भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है, लेकिन सिल्वर और गोल्ड मेडल की रेस से टीम बाहर हो गई है।

इस बड़े मुकाबले के पहले क्वार्टर में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली। भारत के लिए पहले क्वार्टर में मनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। फिलहाल, दूसरे क्वार्टर का मैच समाप्त हुआ है और इस हाफ टाइम से पहले भारत दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाया, जबकि बेल्जियम की टीम बराबरी करने में सफल रही। फिलहाल, 2-2 के साथ स्कोर बराबरी पर है।

मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों की तरफ से कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। हालांकि, दोनों टीमों के पास पेनाल्टी कार्नर के जरिए गोल करने का मौका था, लेकिन डिफेंड की वजह से कोई टीम सफल नहीं हुई। तीसरे क्वार्टर के बाद मुकाबला 2-2 से बराबरी पर है। चौथे क्वार्टर का मैच जारी है और करीब चौथे मिनट में पेनाल्टी कार्नर के जरिए बेल्जिमय ने गोल किया और भारत पर 3-2 से बढ़त बना ली। एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने मैच का तीसरा गोल पेनाल्टी कार्नर के जरिए किया और भारत पर बेल्जियम की बढ़त को 4-2 कर दिया। आखिरी के मिनटों में एक और गोल कर बेल्जियम ने जीत के अंतर को 5-2 का कर दिया।

जापान के टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में भारत के ज्यादातर खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पदक जिताने वाली मीराबाई चानू और पीवी सिंधू को छोड़ दें तो व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं दिखा है, जिसने एक भी बार ये महसूस कराया हो को वो देश के लिए पदक जीत सकता है। हालांकि, चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर ने आगे तक का सफर जरूर तय किया, लेकिन उनको भी छठे स्थान पर टूर्नामेंट का समापन करना पड़ा। यहां तक कि खेल के 12वें दिन यानी मंगलवार को देश से एक भी पदक की उम्मीद नहीं है, क्योंकि कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो कि पदक वाले मैच खेलेगा या कोई भी टीम ऐसी नहीं है जो फाइनल खेलेगी। फिर भी हॉकी, कुश्ती, भाला फेंक और गोला फेंक में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

टोक्यो ओलिंपिक में आज के अन्य मुकाबले

एथलेटिक्स :

भाला फेंक (महिला वर्ग) : क्वालीफिकेशन, सुबह 5:50 बजे से

खिलाड़ी : अनु रानी

गोला फेंक (पुरुष वर्ग) : क्वालीफिकेशन, सुबह 3:45 बजे से

खिलाड़ी : तजिंदरपाल सिंह तूर

————–

हाकी (पुरुष) : सेमीफाइनल, सुबह 7:00 बजे से, बनाम बेल्जियम

————————–

कुश्ती : अंतिम-16, सुबह 8:00 बजे से

खिलाड़ी : सोनम मलिक

—————-

 

Post navigation

Prev
Next
सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’

सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’

  • September 19, 2026
नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, हम लड़ाई लड़ेंगे और वापस आएंगे, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, हम लड़ाई लड़ेंगे और वापस आएंगे, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

  • September 18, 2026
TMC के नाम-सिंबल विवाद पर राहुल गांधी को सुधांशु त्रिवेदी का जवाब, बोले- ‘अपनी ही पार्टी का इतिहास नहीं जानते’

TMC के नाम-सिंबल विवाद पर राहुल गांधी को सुधांशु त्रिवेदी का जवाब, बोले- ‘अपनी ही पार्टी का इतिहास नहीं जानते’

  • September 18, 2026
राम आश्रय की SP में वापसी केशव मौर्य बोले- ‘तीन तिकड़म से नहीं पलटेगी बाजी’

राम आश्रय की SP में वापसी केशव मौर्य बोले- ‘तीन तिकड़म से नहीं पलटेगी बाजी’

  • September 18, 2026
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
TMC पर राहुल गांधी का बड़ा मैसेज, ‘यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, यह…’

TMC पर राहुल गांधी का बड़ा मैसेज, ‘यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, यह…’

  • September 18, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात September 19, 2026
  • सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’ September 19, 2026
  • यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट September 19, 2026
  • ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक पर किए हस्ताक्षर, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का रास्ता हुआ साफ September 19, 2026
  • कांग्रेस ने SP से गठबंधन पर साफ किया रुख, राजेंद्र पाल गौतम बोले- बराबरी और सम्मान से होगा समझौता September 19, 2026
  • 20 साल से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की पैरवी करेगा आयोग: मकवाना September 18, 2026
  • एपीआई की मासिक गोष्ठी में डायबिटीज और हार्ट अटैक पर चिकित्सकों को किया जागरूक September 18, 2026
  • गणपति महाराज में समस्त प्रकृति की शक्ति समाहित: स्वामी कालेंद्रानंद September 18, 2026
  • प्रेमी ने मां के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, शव नहर में फेंका September 18, 2026
  • मेला गुघाल के लिए संजय सैनी संयोजक, चार महिला पार्षद बनीं सहसंयोजक September 18, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021