• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राजस्थान और हरियाणा समेत एक बार फिर देश के इन हिस्सों में जमकर होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

  • August 6, 2022
राजस्थान और हरियाणा समेत एक बार फिर देश के इन हिस्सों में जमकर होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट
  • Weather Update मौसम विभाग के अनुसार 08 और 09 अगस्त को गुजरात के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 06 से 99 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली :  पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर (Rain in Delhi NCR) में भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी रही। इस बीच, मौसम विभाग ने राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने 08 और 09 अगस्त को मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 07 से 99 अगस्त के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 08 और 09 अगस्त को गुजरात के कई जिलों में बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 06 से 09 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 06 से 09 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल, यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 06 से 07 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 06 से 09 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में 08 और 09 अगस्त को पश्चिम राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है।

jagran

केरल में भारी बारिश के चलते 6 की मौत, कई जिलों में अभी भी अलर्ट

वर्तमान में दक्षिणी राज्य केरल भारी बारिश का सामना कर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 से 8 अगस्त तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही आईएमडी ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते राज्यभर में 2,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में हैं। केरल में अब तक भारी बारिश से छह लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले आईएमडी ने अगले 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में बारिश की गतिविधि जारी रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 6 अगस्त को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

 

Post navigation

Prev
Next
सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

  • October 10, 2026
सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

  • October 10, 2026
‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

  • October 10, 2026
‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

  • October 10, 2026
‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

  • October 10, 2026
कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

  • October 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान October 10, 2026
  • सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन October 10, 2026
  • युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस October 10, 2026
  • सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार October 10, 2026
  • ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा October 10, 2026
  • रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा October 10, 2026
  • 30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी October 10, 2026
  • यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा October 10, 2026
  • नकुड़ में बैक-टू-बैक चोरी से हड़कंप, दो घटनाओं में लाखों के सामान पर हाथ साफ October 10, 2026
  • भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी October 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021