बंगाल के नतीजों पर CM भगवंत मान बोले, ‘पंजाब में BJP ऐसा करने की…’

बंगाल के नतीजों पर CM भगवंत मान बोले, ‘पंजाब में BJP ऐसा करने की…’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बीच कहा पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जो कुछ किया हो लेकिन पंजाब में ऐसा करने की बीजेपी ना सोचे. उन्होंने कहा कि हम पंजाब के लोग हैं और हम पंजाबी हैं जहां एक बार अड़ गए वहीं खड़े हो जाते हैं.

सीएम मान ने आरोप लगाते हुए कहा, ”बीजेपी ने पंजाब में पहले ही बहुत नुकसान करवाया है. हमारा आरडीएफ का पैसा रोक रखा है, इसके अलावा करीबन 700 से ज्यादा किसान, किसान आंदोलन में मारे गए. चंडीगढ़ को बीजेपी हथियाने की कोशिश कर रही है. बीबीएमबी जो कि पंजाब का है वहां भी बीजेपी हल्ला कर रही है.”

‘पंजाब को जीतना बीजेपी के लिए शेखचिल्ली के सपने जैसा’

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा, ”पंजाब को जितना बीजेपी के लिए शेखचिल्ली के सपने जैसा है. यह पंजाब किसानों और योद्धाओं की धरती है. पंजाब के लोग ऐसे झांसे में नहीं आते. राजनीतिक तौर पर पंजाब के लोगों में समझ है और वह सूझबूझ से अपने मत का इस्तेमाल करते हैं.”

पंजाब में असली वोट काटने के लिए भूल जाए बीजेपी- CM

उन्होंने आगे कहा, ”लोकसभा में बीजेपी के पास शून्य सीटें हैं जबकि विधानसभा में बीजेपी के पास सिर्फ़ दो सीटें हैं. पंजाब में वह भूल जाए कि SIR और नकली वोट बढ़ाए जाए और असली वोट काटे जाए. पंजाब में ऐसा कुछ नहीं होता है.”

बंगाल में रुझानों में किस पार्टी को कितनी सीटों पर बढ़त?

सोमवार (04 मई) शाम पांच बजकर 40 मिनट तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (04 मई) को जारी मतगणना के रुझानों में बीजेपी को 182 सीटों पर बढ़त है, जबकि 20 सीटों पर जीत हासिल हो चुकी है. वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 77 सीट पर आगे है, जबकि 8 सीट पर जीत मिल चुकी है. कांग्रेस को 2, AJUP को 2, सीपीआई (एम) 1 और AISF को एक सीट पर बढ़त मिली हुई है. राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है.

Leave a Reply