निर्माण कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान – जिलाधिकारी

निर्माण कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान – जिलाधिकारी
जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान

सहारनपुर । जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में लोक निर्माण विभाग के कार्यों एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की गयी।

श्री अरविन्द कुमार चौहान ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। संबंधित विभिन्न विभाग आपसी बेहतर समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करें कि कार्यों में अनावश्यक रूप से देरी न हो। जो कार्य प्रारम्भ होने वाले है उनकी तैयारी पहले से ही कर ली जाए। अनापत्ति प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों में तेजी से कार्यवाही की जाए। शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों का निरंतर फालोअप लिया जाए। अगली बैठक में कार्ययोजना बनाकर लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों का निंरतर फालोअप करते रहें।

जिलाधिकारी ने माँ शाकम्भरी देवी समेकित पर्यटन विकास में निर्माण परियोजनाओं में प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह, एक्सईन लोनिवि श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply