प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “बाबू जी शक्ति स्थल” पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के प्रेरणास्रोत एवं आदर्श श्रद्धेय बाबू विजेंद्र कुमार जी की 10 अगस्त को होने वाली पुण्यतिथि के अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख़्तर एवं वित्त-लेखा अधिकारी जसवीर सिंह व उपस्थित अन्य गणमान्यों ने ‘बाबू जी शक्ति स्थल’ पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

पुण्यस्मरण के इस अवसर पर प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, सूफी ज़हीर अख़्तर व जसवीर सिंह ने पूरे सम्मान एवं श्रद्धा के साथ बाबू जी शक्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान शक्ति स्थल का वातावरण अत्यंत शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रहा। उपस्थित गणमान्यों ने कुछ समय शक्ति स्थल पर रहकर बाबू जी के दिखाए गए शिक्षा, सेवा, सादगी एवं समाज कल्याण के मार्ग को याद किया तथा उनके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

पुष्पांजलि अर्पित करते समय सूफी ज़हीर अख़्तर जी ने बाबू जी की समाज के प्रति सेवा भावना, मानवता के प्रति समर्पण एवं दूरदर्शी सोच को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित किए गए उच्च आदर्श और मूल्य पूरे संस्थान का सदैव मार्गदर्शन करते आए हैं। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने बाबू जी को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान को समर्पित रहा और उन्हीं के अमूल्य विचारों का परिणाम है कि संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ।

इस अवसर पर प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार जी के महान आदर्शों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान को गहराई से याद किया गया, तथा उपस्थित गणमान्यों ने सदैव उनके दिखाए गए पदचिन्हों पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया।

Leave a Reply