कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को नोटिस पर सियासत तेज, सांसद इमरान मसूद बोले. कोर्ट जाएंगे

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को नोटिस पर सियासत तेज, सांसद इमरान मसूद बोले. कोर्ट जाएंगे
सहारनपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते सांसद इमरान मसूद।

सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को हटाने संबंधी नोटिस जारी होने के बाद शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। सूचना मिलते ही सांसद इमरान मसूद और एमएलसी शाहनवाज खान समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वर्षों पुरानी मस्जिद को हटाने का नोटिस और जुर्माना लगाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि यदि परिसर में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों को लेकर भी समान मानदंड नहीं अपनाए जाते हैं तो यह भेदभावपूर्ण कार्रवाई होगी। उन्होंने मामले को न्यायालय में चुनौती देने की बात कही। नोटिस को लेकर पूरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में चर्चाओं का दौर चलता रहा। वहींए प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।