जल संरक्षण पखवाड़ा में स्कूली बच्चों को दिलायी शपथ

जल संरक्षण पखवाड़ा में स्कूली बच्चों को दिलायी शपथ
  • सहारनपुर में जल संरक्षण की शपथ दिलाते प्रवक्ता।

सहारनपुर। जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत आज एस ए एम इंटर कॉलेज में शासन की मंशा के अनुरूप भूगोल प्रवक्ता ब्रिजेश पुंडीर द्वारा छात्रों को जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जानकारी देते हुए जल को बरबाद न करने व जल संरक्षण हेतु शपथ दिलायी गई।

आज विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गुप्ता के निर्देशन मे भूगोल प्रवक्ता ब्रिजेश पुंडीर द्वारा छात्रों को जल संरक्षण व संवर्धन  हेतु जानकारी देते हुए जल को बरबाद न करने व जल संरक्षण हेतु शपथ दिलायी गई जिसमें विद्यालय की सभी छात्र-छात्राओ ,शिक्षक एवं शिक्षिकाओं नें जल संरक्षण हेतु अपने आसपास के लोगों को भी जागृत करने हेतु शपथ ली जल न होता जग जल जाता। यदि जल नहीं होगा तो हमारा जीवन नहीं चल पाएगा, जल का हमें उतना ही उपयोग करना चाहिए जितना हमे आवश्यक है। किसी भी रुप में जल की बर्बादी से हमें बचना चाहिए। इसी क्रम में छात्रों को जागरूक करने हेतु चित्रकला, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जिससे छात्र जल संरक्षण की महत्ता को समझें और जल संचयन में मदद कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राए एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply