‘छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता’, इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी

‘छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता’, इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी

विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बस के जरिए विपक्षी नेताओं के साथ गुरुवार की शाम को हाथ में संविधान लिए गांधी स्मृति पहुंचे. इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी. आज मोदी सरकार भारत में डेमोक्रेसी की हत्या कर रही है, स्टूडेंट्स पर अत्याचार कर रही है और उन्हें पीट रही है. विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करेगा. राहुल गांधी ने अकेले कहा कि हम स्टूडेंट्स के साथ हैं, और मिस्टर नरेंद्र मोदी को एजुकेशन मिनिस्टर को हटाना होगा और माफी मांगनी होगी.

इससे पहले, राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक हुई. उसके बाद राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता अब गांधी स्मृति भवन पहुंचे. इससे पहले हुई बैठक में पेपर लीक और लाठीचार्ज के मुद्दे पर और संसद के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हो हुई.

राहुल के घर बड़ी बैठक

बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद संजय यादव और सुधाकर सिंह, मीसा भारती, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होने पहुंचे हैं. साथ ही, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आलावे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत भी बैठक में मौजूद थे.

इस बीच राहुल गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. राहुल गांधी घर पर चली रही बैठक के बाद विपक्षी दल के साथ राजघाट पहुंच सकते हैं. इससे पहले राजघाट पर दिल्ली पुलिस और आरएएफ की तैनाती कर दी गई.

सुनहरी बाग से राजघाट जाने का अभी तक है कार्यक्रम. राहुल गांधी की आवास पर तीन बस लगाई गई है. इंडिया ब्लॉक के सांसद जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के घर 5 सुनहरी बाग पहुंचे.

जो सांसद पहुंचें, वे थे-

अरविंद सावंत (SS UBT)

सुप्रिया सुले(एनसीपी सपा)

महुआ मोइत्रा (टीएमसी)

महुआ मांझी (jmm)

सौगत राय(टीएमसी)

मीसा भारती(राजद)

संजय यादव(राजद)

John Britas (CPM)

P Santosh Kumar(CPI)

Ram ji lal suman(SP)

ET Mohd Bashir(IUML)

बताया जा रहा है कि सपा के किसी नेता का निधन हुआ है जिसकी वजह से अखिलेश यादव नहीं पहुंचे है।

बढ़ाई गई घर के बाहर सुरक्षा

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है. ऐसे में राहुल गांधी के आवास पर हो रही INDIA गठबंधन की यह बैठक राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है.

वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार की तरफ से जेपी नड्डा के घर या फिर ऑफिस में बातचीत की पेशकश को ठुकराते हुए कहा कि वहां नहीं बातचीत किसी अन्य जगह पर होनी चाहिए. इसके साथ ही, सीजेपी की तरफ से 24 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया गया है.