उद्योग और शिक्षा जगत के समन्वय की नई पहल
- सहारनपुर में समझौते के बाद मंचासी सीआईएस एवं मां शाकुम्ीारी यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी।
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इन्डट्रीज एंड सर्विस एवं मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय के मध्य उद्योग आधारित शिक्षा, अनुभवात्मक शिक्षण, स्टार्टअप एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा उद्यमिता विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीआईसी के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि यह केवल औपचारिक समझौता नहीं, बल्कि उद्योग और शिक्षा जगत के समन्वय की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पास आधुनिक तकनीक, नई सोच और ऊर्जा है, जबकि उद्योग जगत के पास वर्षों का व्यावहारिक अनुभव एवं चुनौतियों से निपटने की क्षमता है। यदि दोनों का समन्वय हो तो जनपद और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से विद्यार्थियों को उद्योगों से जुड़ने, व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
संस्था के संरक्षक अमर गुप्ता एवं महासचिव अमित चैधरी ने भी एमओयू को शिक्षा एवं उद्योग जगत के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैनएच.एस. चड्ढा, अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, महासचिव अमित चैधरी, अपर महासचिव विजय वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष नीरज मिड्ढा, चीफ कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष तेजेंद्र तनेजा, सचिव सुमित पोपली एवं विक्रांत पुंडीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
