बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में करेगा जीत सुनिश्चित: राजीव गुंबर

बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में करेगा जीत सुनिश्चित: राजीव गुंबर
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते नगर विधायक राजीव गुम्बर।

सहारनपुर। नगर विधायक रांजीव गुंबर ने कहा कि भाजपा का संगठन देश का सबसे अनुशासित एवं मजबूत संगठन है, और शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करती है।

नगर विधायक राजीव गुंबर दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित  भाजपा महानगर द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण  बैठक को संबोधित कर रहे थे। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं एवं संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

महापौर अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करता है। बैठक ने सभी महानगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरत्ता हनी वर्मा मनोज तायल विजय वर्मा,शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष महानगर मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता, महामंत्री ललित कटारिया, महानगर मंत्री राजेश जौहरी, आरती शर्मा, बबीता सैनी नीरज ठकराल, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज उपाध्यक्ष नीलू राणा, मनोज ठाकुर, सहित रोहित पुंडीर, आशीष अग्रवाल, राजकुमार कालरा, मयंक ढींगरा, सागर वर्मा, मनीष राठी, संजीव विश्वकर्मा, कर्णवीर, संदीप गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक संचालन महानगर महामंत्री सरदार सूपनीत द्वारा किया गया।

Leave a Reply