सांसद इकरा हसन समर्थक रिहा, जिला कारागार के बाहर हुआ जोरदार स्वागत
- सहारनपुर में जेल से रिहा हुए सपा नेता।
सहारनपुर। सांसद इकरा हसन के समर्थकों को बुधवार को जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद जेल के बाहर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कश्यप समाज के लोगों ने सभी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि डीआईजी अभिषेक सिंह एवं सांसद इकरा हसन से जुड़े प्रकरण में विगत दिवस पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप समेत लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तारी के विरोध में सांसद इकरा हसन के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पर धरना-प्रदर्शन किया गया था। धरने के दौरान देर रात नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह द्वारा वार्ता कर सभी गिरफ्तार लोगों को बुधवार सुबह रिहा किए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया था। बुधवार को लगभग दोपहर 12 बजे मांगेराम कश्यप समेत सभी गिरफ्तार लोगों को जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कश्यप समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
इस दौरान पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, वसीम चैधरी, डॉ. मोनिश, हसन चैधरी, सलीम फैसल सलमानी, जमाल साबरी, रोहित कश्यप, रवि कश्यप, राहुल कश्यप, अर्जुन कश्यप, हेमंत कश्यप, हरपाल कश्यप आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।
