तीन टोल कर्मचारियों समेत शांति भंग के आरोप में 10 आरोपी गिरफ्तार
- सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा दबोचे गए शांति भंग करने के आरोपी।
सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने टोल प्लाजा पर झगड़ा कर रहे 10 आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस ने प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा व उपनिरीक्षक शेषपाल सिंह के नेतृत्व में सोना सैय्यद माजरा टोल प्लाजा पर आपस में झगड़ा करने की सूचना पर आपस में लड़-झगड़ रहे दस आरोपियों वासिफ पुत्र इरशाद, आसिफ पुत्र इरशाद, अरसलान पुत्र मंसूर, शारिक पुत्र अकबर निवासीगण सैय्यद माजरा थाना गागलहेड़ी, इसरार पुत्र वजीर, सलमान पुत्र वजीर निवासीगण चांदपुर थाना गागलहेड़ी, साहिब पुत्र फैय्याज निवासी सोहलपुर थाना गंगनहर जिला हरिद्वार उत्तराखंड, अनिल त्रिपाठी पुत्र केशव मलिक निवासी हसनपुर थाना हसनपुर जिला अमरोहा हाल निवासी टोल प्लाजा सैय्यद माजरा थाना गागलहेड़ी, राकेश शेखावत पुत्र टीकम सिंह निवासी चतरपुर थाना नारायणपुर जिला अलवर राजस्थान हाल निवासी टोल प्लाजा सैय्यद माजरा व संदीप पुत्र जगमाल शर्मा निवासी बड़ी कुतुबपुर थाना गुन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा हाल निवासी टोल प्लाजा सैय्यद माजरा टोल प्लाजा थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का शांति भांग की धारा-170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
