बिजली संकट: दूसरे दिन भी बंद रही आधे शहर की आपूर्ति

देवबंद। आग उगलती भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही नगर के बिजलीघरों में एक के बाद एक मशीनें जवाब देने लगी हैं।

बुधवार को सांपला रोड स्थित बिजलीघर में केबल बॉक्स में खराबी आने के कारण सुबह साढ़े बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम साढ़े तीन बजे सप्लाई शुरु की गई, लेकिन बिजली चालू होते ही फिर से आपूर्ति बंद हो गई। जिससे आधे शहर की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। दो दिन पूर्व भी स्टेट हाईवे स्थित बिजलीघर में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 17 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। लगातार कटौती के चलते लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। विद्युत निगम के एसडीओ संतोष कुमार का कहना है कि सांपला रोड स्थित बिजलीघर में केबल खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

Leave a Reply