• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

NEET UG 2021 के रिजल्ट घोषित, मृणाल, तन्मय और कर्हिका ने नीट में किया टाप

  • November 2, 2021
NEET UG 2021 के रिजल्ट घोषित, मृणाल, तन्मय और कर्हिका ने नीट में किया टाप
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET UG 2021 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी सोमवार को शिक्षा मंत्रालय ने दी है। मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए देशभर के छात्र बेसब्री से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

नई दिल्ली। काफी असमंजस के बाद सोमवार की शाम आखिरकार मेडिकल में दाखिले से जुड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का रिजल्ट जारी कर दिया गया। तेलंगाना की मृणाल कुट्टेरी, दिल्ली के तन्मय गुप्ता और महाराष्ट्र की कर्हिका जी नायर ने इस साल मेडिकल दाखिले की परीक्षा में टाप किया है। एनटीए ने कहा कि जिन तीन छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, काउंसलिंग के दौरान उनके लिए टाई-ब्रेकिंग फार्मूला अपनाया जाएगा। इस वर्ष देशभर से कुल 16 लाख विद्यार्थियों ने मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए नीट यूजी दी थी।

एनटीए ने बताया कि परीक्षा के दौरान 15 अभ्यर्थियों ने अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया था। उनके रिजल्ट रद कर दिए गए हैं। एनटीए ने वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम सार्वजनिक नहीं किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सीधे मेल पर ही उनका स्कोर कार्ड भेजा गया है। साथ ही कहा है कि परीक्षा का कटआफ बाद में जारी किया जाएगा। नीट की अंडर ग्रेजुएट परीक्षा में इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा 12 सितंबर को देशभर में आयोजित की गई थी।

एनटीए से जुड़े अधिकारियों की मानें तो वेबसाइट पर रिजल्ट को अपलोड करने का काम चल रहा है। जैसे ही यह रिजल्ट अपलोड हो जाएगा, उसके बाद ही परीक्षा का कटआफ जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल परीक्षा परिणाम को लेकर देर रात तक अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। एनटीए के अधिकारी भी यह बताने में असमर्थ थे कि कब तक रिजल्ट अपलोड हो पाएगा। गौरतलब है कि नीट रिजल्ट का मामला कोर्ट में अटका था। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा था कि एनटीए नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर सकती है। पिछले साल की तुलना में इस साल नीट रिजल्ट जारी होने में काफी देरी हुई है। पिछले साल नीट का रिजल्ट 18 अक्टूबर को घोषित किया गया था। 12 सितंबर को आयोजित हुई नीट में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

छात्रों को मेल के जरिये भेजा गया स्कोर कार्ड

काफी असमंजस के बाद सोमवार की शाम आखिरकार मेडिकल में दाखिले से जुड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का रिजल्ट तो जारी हो गया, लेकिन आधा अधूरा। यानी एनटीए ने वेबसाइट पर इसे सार्वजनिक नहीं किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सीधे मेल पर ही उनका स्कोर कार्ड भेजा गया है। साथ ही कहा है कि परीक्षा का कटआफ और टापर्स की सूची बाद में जारी की जाएगी। नीट की अंडर ग्रेजुएट परीक्षा में इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

एनटीए से जुड़े अधिकारियों की मानें तो वेबसाइट पर रिजल्ट को अपलोड करने का काम चल रहा है। जैसे ही यह रिजल्ट अपलोड हो जाएगा, उसके बाद ही परीक्षा का कटआफ जारी कर दिया जाएगाा। फिलहाल परीक्षा परिणाम को लेकर देर रात तक अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। एनटीए के अधिकारी भी यह बताने में असमर्थ थे कि कब तक रिजल्ट अपलोड हो पाएगा। गौरतलब है कि नीट रिजल्ट का मामला कोर्ट में अटका था। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा था कि एनटीए नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर सकती है।

रिजल्‍ट घोषित होने के बाद कालेज की कट-आफ लिस्ट भी रिलीज होती है, जिसके आधार पर एडमिशन प्रोसेस शुरू होता है। इसके लिए दो तरह से काउंसलिंग की जाती है। एक काउंसलिंग 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के आधार पर होती है, जबकि दूसरी काउंसलिंग राज्य अपने स्तर पर मेरिट लिस्ट के जरिए करते हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
“किसी को आना है तो हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ”, अजित गुट के साथ मर्जर पर शरद पवार का बड़ा बयान

“किसी को आना है तो हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ”, अजित गुट के साथ मर्जर पर शरद पवार का बड़ा बयान

  • September 28, 2026
अरविंद केजरीवाल पर बरसे प्रवेश वर्मा, कहा- गुंडागर्दी से नहीं जीता जाता जनता का दिल

अरविंद केजरीवाल पर बरसे प्रवेश वर्मा, कहा- गुंडागर्दी से नहीं जीता जाता जनता का दिल

  • September 28, 2026
बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

  • September 28, 2026
₹2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज, SC का केंद्र के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

₹2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज, SC का केंद्र के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

  • September 28, 2026
चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!

चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B!

  • September 28, 2026
‘चच्चू कांग्रेस वालों को…’, सपा-कांग्रेस में मचे घमासान पर ओपी राजभर ने कसा तंज

‘चच्चू कांग्रेस वालों को…’, सपा-कांग्रेस में मचे घमासान पर ओपी राजभर ने कसा तंज

  • September 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा – ‘सच कहें तो हमें…’ September 28, 2026
  • ‘ये देश तुम्हारे पिताजी का नहीं…’, प्रवेश वर्मा पर भड़के अरविंद केजरीवाल September 28, 2026
  • भगत सिंह की जयंती पर गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह में स्वास्थ्य शिविर September 28, 2026
  • वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन September 28, 2026
  • सहारनपुर में वृहद स्तर पर चल रहा एंटी रेबीज अभियान September 28, 2026
  • भगत सिंह की जयंती पर प्रभु जी की रसोई में कार्यक्रम September 28, 2026
  • एक बार फिर सहारनपुर पहुंचे सेवन डे चर्च के अधिकारी September 28, 2026
  • महापौर ने किया लोक संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान September 28, 2026
  • आशा कार्यकत्रियों ने उठाई एकमुश्त मानदेय की मांग, समाधान न हुआ तो लखनऊ कूच September 28, 2026
  • “किसी को आना है तो हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ”, अजित गुट के साथ मर्जर पर शरद पवार का बड़ा बयान September 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021