‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान

‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर जारी बवाल के बीच शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस पर इतना हंगामा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि खरगे साहब ने महज एक आम बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा, उनका किसी के पिता का अपमान करने की उनकी मंशा नहीं थी.

शशि थरूर का यह बयान खरगे की उस विवादित टिप्पणी के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने बिहार के पटना में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक दर्शक की बात के जवाब में कहा था कि ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’ दरअसल, कार्यक्रम के दौरान दर्शक ने था कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाने वाले हैं और खरगे की तरफ से दी गई इसी टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था.

खरगे के बयान पर बोले शशि थरूर

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस सांसद शशि थरूर से सोमवार (26 अक्टूबर) को दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान खरगे की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया. थरूर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे देश में लोगों को इस तरह के मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की आदत है. खरगे साहब ने कुछ कहा, उनकी मंशा बिल्कुल स्पष्ट है और मुझे नहीं लगता कि इस पर इतना हंगामा करने की जरूरत है.’

उन्होंने कहा, ‘खरगे साहब ने जाहिर तौर पर एक आम बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया था. वह किसी के पिता का अपमान नहीं कर रहे थे.’

राजनाथ सिंह और BJP पर खरगे पर हमला

वहीं, इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि यह दिखाता है कि मुख्य विपक्ष पार्टी को सिर्फ राजनीतिक पतन का ही सामना नहीं करना पड़ा है, बल्कि उसका वैचारिक पतन भी हुआ है. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी से देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

जबकि BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ठगों और गुंडों से जुड़ी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह उनकी पार्टी के वैचारिक दिवालिएपन को दिखाता है और कांग्रेस अब एक माफिया गिरोह जैसी दिखती है.

Leave a Reply