नकुड पुलिस ने बलात्कार के आरोपी सहित पांच को गिरफतार कर जेल भेजा

नकुड पुलिस ने बलात्कार के आरोपी सहित पांच को गिरफतार कर जेल भेजा
पुलिस हिरासत मे आरोपी

नकुड 18 मई इंद्रेश। पुलिस ने विगत जनवरी माह मे अंबेहेटा मे किशोरी से हुए बलात्कार के मे दुसरे आरोपी को भी गिरफतार कर जेल भेज दिया हैं ।

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर अंबेहेटा मे घास मशीन के पास से आरोपी सोनू उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र जाहिद को गिरफतार किया था। उसे न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि नाबालिग पिडिता के पिता ने जनवरी माह मे आशय की रिपोर्ट थाने मे दर्ज करायी थी। इस मामले मे एक आरोपी पहले जेल जा चुका है।

पुलिस हिरासत मे आरोपी

इसके अलावा पुलिस ने अभियान चलाकर गैर जमानती वारण्ंिटयो को भी रिफतार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियो ने बताया कि आरोपी मानू, हिमाशुं , संजय व सुधीर के खिलाफ विभिन्न मामलो मे गैर जमानती वारंट जारी किये थे। जिसके बाद थाना पुलिस आरोपियो ंके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हे गिरफतार कर लिया। जिन्हे पुलिस ने न्यायालय मे पेश किया है।

Leave a Reply