जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में किया लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का शुभारम्भ

जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में किया लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का शुभारम्भ

सहारनपुर । जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एल०एम०यू०) का शुभारम्भ किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नवजात शिशु की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बच्चे को जीवन की स्वस्थ शुरुआत सुनिश्चित करने के लिये लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की गयी है। इसके तहत समय से पूर्व जन्में, कम वनज वाले तथा बीमार बच्चों के लिये प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि माँ का दूध नवजात शिशु के लिए सबसे उत्तम और सुरक्षित पोषण हैं। यह बच्चों को संक्रमणों से बचाने तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ्य होने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

श्री अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि यह लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट माताओं को उचित परामर्श, स्तनपान में सहयोग एवं दूध को सुरक्षित रुप से संग्रहित करने की सुविधा तथा भर्ती नवजात शिशुओं को सही तरीके से दूध पिलाने संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इस यूनिट में नवजात शिशुओं कि एस०एन०सी०यू० या एम०एल०यू० में भर्ती हैं, उसकी अपनी माँ का दूध संग्रहित किया जाता हैं। यह यूनिट नवजात शिशुओं के स्वस्थ होने और उनके जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

जिलाधिकारी ने उदघाटन के उपरान्त जिला महिला चिकित्सालय की एस०एन०सी०यू०, एम०एन०सी०यू०, मॉडलर ओ०टी० एवं वार्ड इत्यादि का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट करते हुए प्रशंसा कर बधाई दी।

निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक डा० कुमुद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० प्रवीण, जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डा० रविप्रकाश एवं जिला महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका डा० इन्द्रा सिंह, डा० संजय कुमार यादव, डा० मनदीप सिंह, डा० नवदीप गुप्ता, डा० आई०सी० गुप्ता, मात्रिका श्रीमती रेखा, एम०एम०यू० इंचार्ज श्रीमती प्रतिभा एवं चिकित्सालय प्रबंधन श्रीमती ईशा उपस्थित रहीं।

Leave a Reply