शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह मे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 21 छात्रों का हुआ चयन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 18 मई 2026 को मुथूट माइक्रोफीन द्वारा बिज़नेस डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे पदों के लिए किया गया। मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में से एक है, जो माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन (एनबीएफसी-एमएफआई) है, जो मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं, उद्यमियों पर लक्षित सूक्ष्म ऋण में विशेषज्ञता रखती है। यह प्रक्रिया बीसीए, बीबीए, बी.कॉम, एमबीए, बीएससी(एग्री) के छात्रों के लिए आयोजित की गई।
कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के कोर्डिनेटर डॉ. नवीन कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी. एस. सिद्धू एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए की। भर्ती प्रक्रिया का संचालन कंपनी की तरफ से अंकित गुप्ता एवं एचआर टीम ने छात्रों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार के द्वारा किया। जिसमे 21 छात्रों को चयनित किया गया।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी. एस. सिद्धू, सीनियर डायरेक्टर देवेंद्र नारायण एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजकों व सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस आयोजन में प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. शिवानी, अनिल जोशी, सचिन कुमार, विकल, पवन, अंकुर उपस्थित रहे।
