नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना नगर कोतवाली पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग की आशंका के चलते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। थाना नगर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व उपनिरीक्षक सुंदर सिंह के नेतृत्व मंे चैकिंग के दौरान दो आरोपियों अंश व वंश पुत्रगण वीरसिंह निवासीगण नुमाईश कैम्प गोपाल नगर थाना कोतवाली नगर को कानून एवं शांति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत आमदा फसाद करते हुए पुराना माधव नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
