बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है योजनाओं का लाभ: मुकेश चौधरी

बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है योजनाओं का लाभ: मुकेश चौधरी
  • सहारनपुर के सरसावा में कार्यक्रम को संबोधित करते मुकेश चौधरी व उपस्थित जनसमूह

सरसावा। भारतीय जनता पार्टी के नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने राज्य सरकार की आठ साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका  विकास, सेवा सुरक्षा सुशासन राज्य सरकार की प्राथमिकता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को बिना भेदभाव के मिल रहा है।

विधायक मुकेश चौधरी नकुड़ रोड स्थित खंड विकास कार्यालय के प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बिन्दुवार बताते कहा कि जनता से किया गया सेवा, सुरक्षा, सुशासन सबका साथ, सबका विकास का वायदा पूरा किया है।  प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का सभी धर्म, वर्ग, बिरादरी के लोगों को बिना भेदभाव के लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह के लिए दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर 50 हजार से 1 लाख रूपवये कर दिया है। भाजपा ने पूर्व गैर भाजपा सरकार की भांति तुष्टिकरण की नीति नहीं अपनाई। प्रदेश में गुंडा राज खत्म हुआ है। कानून व्यवस्था मजबूत बनी है। अब प्रदेश लगातार उन्नति की प्रगति पर तेजी से बढ रहा है। भयमुक्त जनता मे भाजपा के प्रति विश्वास बढा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओमकार सैनी, मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरीश राणा, महावीर पंवार, प्रीतम चौधरी, गन्ना मिल समिति अध्यक्ष प्रमोद राणा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू पंवार, संदीप प्रधान, तेजपाल, पुष्पेंद्र प्रधान, प्रवेश चौधरी, महावीर पंवार आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia