विधायक रामपुर मनिहारान ने ग्राम पंचायत गांगनौली में रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
सहारनपुर। विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम ने ग्राम पंचायत गांगनौली में आंगनवाडी भवन का लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
श्री देवेन्द्र निम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी स्टालों का निरीक्षण किया तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया। रात्रि ग्राम चौपाल के आयोजन में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि के बीच का संवाद बेहद सकारात्मक रहा। उन्होने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं बताई और अधिकारियों को पात्र सभी को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि आंगनवाडी केन्द्र के निर्माण से गांगनौली के आमजनों को काफी सुविधा होती तथा बच्चों की परवरिश बेहतर तरीके से हो सकेगी। सरकार द्वारा छोटे बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य होते है।
सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे है। रात्रि चौपाल आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समस्याओं को जमीनी स्तर पर त्वरित निस्तारण करना है।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
