संदिग्ध हालात में दूधिया गायब, पुलिस अधिकारियों में मचा हडकंप

संदिग्ध हालात में दूधिया गायब, पुलिस अधिकारियों में मचा हडकंप
  • तलाश करने पर पुलिस को क्षेत्र में ही नशे की हालत मे घूमता हुआ मिला

देवबंद: मोबाइल पर बात करने के बाद घर से बाहर निकले दूधिया के गायब होने की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हडकंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। कई घंटे की तलाश के बाद वह पुलिस को क्षेत्र में ही नशे की हालत मे घूमता हुआ मिला।

झबीरन गांव निवासी 24 वर्षीय युवक दूध सप्लाई का कार्य करता है। मंगलवार की रात्रि वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। युवक के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक रात करीब नौ बजे उसके पास किसी का फोन आया जिसके बाद वह घर से चला गया। लेकिन देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। मगर उसका कुछ भी पता नहीं चला। बाद में वह पुलिस के पास पहुंचे।

युवक के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। तुरंत ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। कई घंटे की तलाश के बाद युवक पुलिस को घूमता हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर यज्ञदेव शर्मा का कहना है कि सूचना मिलने पर पुुलिस ने गांव के आसपास उसकी तलाश की तो काफी देर के बाद वह नशे की हालत में जंगल के समीप घूमता हुआ मिला। पूछताछ करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे