संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में पलंग पर पड़ा मिला। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

नागल थानाक्षेत्र के नंदनपुर गांव निवासी वर्षा का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व लखनौती गांव निवासी व्यक्ति से हुआ था। दंपति की कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते परिवार में अकसर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। बताया जाता है कि करीब दो माह पूर्व भी घरेलू कलह के चलते वर्षा मायके चली गई थी, लेकिन दोनों पक्षों के समझाने के बाद वह वापस ससुराल आ गई थी। सोमवार को वर्षा की मौत की जानकारी मिलने पर उसके मायके के लोग लखनौती पहुंचे। आरोप है कि तब तक पति समेत सभी ससुराल के लोग फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही वर्षा का लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। ससुरालियों ने मारपीट के बाद लगा दबाकर उसकी हत्यी की गई। सीओ शैलेंद्र गौतम का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply