मानकी में जीत के जश्न के दौरान पथराव-फायरिंग, कई लोग घायल

मानकी में जीत के जश्न के दौरान पथराव-फायरिंग, कई लोग घायल
  • गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया, कई लोग हिरासत में लिए

देवबंद [24CN] : चुनावी रंजिश को लेकर मानकी गांव में विजयी और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान  पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण कर घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक व्यक्ति को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार ग्रामीण इलाकों में रंजिशें बढ़ रही हैं। बुधवार को क्षेत्र के मानकी गांव में चुनाव जीतने वाले मामूर के समर्थक खुशी का इजहार कर रहे थे। इसी दौरान मामूर के सामने चुनाव हारे शमीम के समर्थकों को यह नागवार गुजरा। जिसके चलते वह छोटे बच्चों को नारेबाजी करने से रोकने लगे। जब उन्हें एसा करने से मना किया तो उनके बीच गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते उनके बीच पथराव होने लगा। लोग छतों पर चढ़कर पत्थर फेंक रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान कई राऊंड फायरिंग भी की गई। जिसमें कई लोग गोली गलने से बाल बाल बच गए। जबकि पथराव में कौसर और गुलनवाज सहित कई लोग घायल हो गए।

इस दौरान जब पुलिस को पथराव फायरिंग की सूचना मिली तो सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय और इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मानकी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को बामुश्किल समझाकर शांत किया और घायलों को उपचार के  लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कौसर को नाजुक हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी तरफ से दोनों पक्षों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करेगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे