‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’

‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया था कि पति को अपनी पत्‍नी के सामने दिन में तीन बार प्‍यार का इजहार करना चाहिए. उन्होंने कहा था कि सुबह, दोपहर और रात को सोते समय अपनी बीवी को ‘आई लव यू’ जरूर बोलें. अब इस पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने ओवैसी को ‘पागल’ करार दिया है.

ओवैसी के बयान से जुड़े सवाल पर मंत्री नितेश राणे ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने इस बारे में कुछ सुना नहीं है. कहां हमें लेकर जा रहे हो, थोड़ा सोचिए न. ओवैसी भी पागल हैं और जो व्यक्ति ऐसे बयान देता है, वह भी पागल ही है.”

दिग्विजय सिंह के RSS वाले बयान पर क्या बोले राणे?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान पर कि RSS, VHP और सावरकर ने सनातन की मूल भावना को बदल दिया और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच खाई को और चौड़ा कर दिया. इस सवाल पर मंत्री नितेश राणे ने कहा, “ये लोग सिर्फ हिंदू समाज को ही सलाह क्यों देते हैं? वे कभी कुरान और इस्लाम के बारे में बोलकर दिखाएं.

RSS जैसे संगठन हिंदू राष्ट्र की सोच को मजबूत कर रहे- नितेश राणे

वाशिम में उन्होंने आगे कहा कि RSS जैसे संगठन हिंदू राष्ट्र की सोच को मजबूत करने और हिंदुओं को संगठित रखने के लिए दिन रात काम करते हैं. कांग्रेस नेता सिर्फ हिंदुओं के बारे में बात करते हैं, उनमें इस्लाम के बारे में बात करने की हिम्मत क्यों नहीं है? इसीलिए हम कांग्रेस को ‘मुस्लिम लीग की B-टीम’ कहते हैं.”

उद्धव और राज ठाकरे की रैली पर क्या बोले नितेश राणे?

वहीं, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर मुंबई में रविवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और MNS प्रमुख राज ठाकरे ने संयुक्त रैली निकाली थी. इस रैली को लेकर बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने कहा कि हम डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान वाले देश में रहते हैं, जहां कानून सबके लिए समान है. अगर किसी को आंदोलन करना है या मोर्चा निकालना है, तो उसके लिए कानून और नियम बने हुए हैं. अगर बिना अनुमति के मोर्चा निकाला जाएगा तो केस दर्ज होगा.

Leave a Reply