मनोज पांचाल बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने सौंपा मनोनयन पत्र
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर नानौता निवासी मनोज पांचाल को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। अम्बाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके मनोनयन की घोषणा की गई।
जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि मनोज पांचाल पार्टी के निष्ठावान और ईमानदार कार्यकर्ता हैं। उनकी सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज पांचाल पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनोज पांचाल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज पांचाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश शर्मा, पूर्व विधायक मनोज चैधरी, अब्दुल गफूर, सपा नेत्री रूही अंजुम, शेखर विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, रामपाल पांचाल, फैसल सलमानी, अशरद प्रधान, रणधौल प्रधान, वेदपाल पटनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
