मंडी पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर, चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद

मंडी पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर, चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद
सहारनपुर में मंडी पुलिस द्वारा दबोचे गए वाहन चोर।

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो वांछित वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार वादी अभिनव कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी सैदपुरा थाना नागल थाने में लिखित तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंडी कोतवाली में 11 बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी थी। मंडी कोतवाली पुलिस ने आज प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी व उपनिरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए दो शातिर वाहन चोर नितिन पुत्र मनोज व नितिन पुत्र पप्पू पेंटर निवासीगण बेरीबाग शक्कूपुरा थाना जनकपुरी को मंडी समिति के गेट के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद कर ली। दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply