डीआईजी ने ऑनलाइन की अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा

डीआईजी ने ऑनलाइन की अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा
सहारनपुर में आॅनलाईन कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते डीआईजी अभिषेक सिंह।

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने गुरुवार को परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान डीआईजी ने क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था का आकलन करते हुए अधिकारियों को जनसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यक्ष एप पर की जा रही कार्रवाई की प्रगति, जनसुनवाई प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, ई-साक्ष्य एवं ई-सम्मन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण की समीक्षा की। इसके अलावा गुमशुदा एवं बरामद बच्चों से संबंधित मामलों, साइबर अपराधों की विवेचनाओं तथा विभिन्न विशेष अभियानों की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया। बैठक में क्राइम सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जनपदवार कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। डीआईजी अभिषेक सिंह ने सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply