मनचंगा जनसंदेश यात्रा का शुभारम्भ 20 को

मनचंगा जनसंदेश यात्रा का शुभारम्भ 20 को
सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता गुरू रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम।
  • सहारनपुर से प्रारम्भ होकर 25 जून को दिल्ली में होगी समाप्त: गौतम

सहारनपुर। गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने कहा कि आगामी 20 से 25 जून तक मनचंगा जनसंदेश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो महानगर के गढ़ी मलूक नम्बर-2 से प्रारम्भ होकर 25 जून को नई दिल्ली स्थित संत शिरोमणि श्री गुरुदास मंदिर विश्राम धाम चमार वाला जौहर तुगलकाबाद में पहुंचकर सम्पन्न होगी।

श्री गौतम एक होटल के सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बमाया कि मन चंगा जन संदेश यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं जो 20 जून को सहारनपुर के गढ़ी मलूक नंबर दो से आरम्भ होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारम्भ अखिल भारतीय रविदास धर्म संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत मनदीप दास जी महाराज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी सहारनपुर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में ष्मन चंगा जन संदेश यात्राष् निकाली जा रही है, जिसमें उत्तर भारत के प्रमुख रविदासी संत एवं सामाजिक कार्य कर्ता एवं गुरू प्रेमी गणमान्य लोग इस यात्रा में भागीदारी करेंगे।

इस यात्रा का उद्देश्य समाज के लोगो को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के जन संदेशो को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। श्री गुरू रविदास महाराज जी ने बेगमपुरा का संदेश दिया था। रोहित गौतम बताया कि मन चंगा की ज्योति लेकर सर्व समाज में जायेंगे और लोगों को गुरू महाराज जी के जन संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर आशु कोरी, मेघराज एड० सुरेश पाल ,संजय कुमार, विपिन एडवोकेट, संजीव एडवोकेट,  संदीप कुमार नरेंद्र एडवोकेट ,नाथीराम एडवोकेट आदि गमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply