मैं लिख के देता हूं कि… बिहार में नीतीश कुमार के पलटने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा क्यों बोले अरविंद केजरीवाल

मैं लिख के देता हूं कि… बिहार में नीतीश कुमार के पलटने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा क्यों बोले अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भाजपा की जीत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेईमानी बताया है। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती के दौरान दिनदहाड़े बेईमानी करके भाजपा को जिता दिया गया, जो देश के लोकतंत्र के लिए ये गुंडागर्दी बेहद खतरनाक है। वही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह भी कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा हार जाएगी। साथ ही बिहार में हुई हलचल पर भी बोले।

और क्या बोले अरविंद केजरीवाल

ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि लोकसभा से पहले जो माहौल है कि इन्हें बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। आई. एन. डी. आई. गठबंधन (INDI Alliance) मजबूत है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आप मुझसे लिखवा लीजिए बिहार के अंदर उन्होंने जो किया, पिछली बार उन्होंने नीतीश कुमार को 17 सीटें दी थीं और 17 सीट पर भाजपा लड़ी थी। अगर इस बार भी लोकसभा चुनावों में 17 सीटें नीतीश कुमार को देंगे तो नीतीश कुमार सभी सीटें हारेंगे। उन्होंने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा को नुकसान होने वाला है, देश इस तरह की हरकतें पसंद नहीं करता। ईमानदारी से चुनाव लड़ना चाहिए, चाहें कोई भी जीते।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लगाया धांधली का आरोप

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव कराया गया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी के मनोज को 16 वोट और आम आदमी पार्टी के कुलदीप 12 वोट मिले। इसके अलावा बाकि वोट रद्द कर दिए गए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोटों की चोरी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के मेयर के पद पर जबदस्ती भाजपा के मेयर के उम्मीदवार को जिताया है। चुनावों में हार जीत तो लगी रहती है, लेकिन देश नहीं हारना चाहिए। उन्होंने कहा कि टोटल 36 वोट थे। 16 वोट भाजपा को पड़ने थे और 20 वोट आई. एन. डी. आई. ए. को पड़ने थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने हमारे आठ वोट कैंसिल कर दिए। यानी 25 प्रतिशत वोट इनवैलिड कर दिए थे।

उन्होंने कहा कि 36 वोटों को गिनने में इन्होंने धांधली की है, तो देश के बड़े चुनाव यानी लोकसभा चुनावों में कितनी धांधली करते होंगे। सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे