प्रधानमंत्री मोदी पर खरगे की आतंकवादी टिप्पणी से बवाल, BJP बोली- Congress मांगे माफी

प्रधानमंत्री मोदी पर खरगे की आतंकवादी टिप्पणी से बवाल, BJP बोली- Congress मांगे माफी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने वाले कथित बयान पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है, जिसे लेकर भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री पद का अपमान बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। भाजपा ने इस टिप्पणी को कांग्रेस की सोची-समझी साजिश और चुनावी हार की हताशा का परिणाम करार दिया है।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि यह न केवल निंदनीय है, बल्कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाता है। यह ज़बान फिसलने की बात नहीं है। अगर वह कोई स्पष्टीकरण भी दे रहे हैं, तो याद रखें कि यह कांग्रेस पार्टी की सोची-समझी साजिश है… राहुल गांधी हर दिन अपने भाषणों में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, और आज राहुल के इशारे पर मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा।

उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जो ओसामा बिन लादेन को ‘ओसामा जी’ कहती है। यह वही कांग्रेस पार्टी है जो बड़े आतंकवादियों के साथ खड़ी नजर आती है, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहती है। यह वही कांग्रेस पार्टी है जो जाकिर नाइक को शांति का दूत कहती है… कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि जब भी कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, भारत की जनता ने उसे दंडित किया है। इस बार भी भारत की जनता जवाब देगी।


Leave a Reply