जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’
New Delhi : फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने राजपूत समाज की क्षत्राणियों के जौहर पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें ‘कायर’ बताने का जो बयान दिया था, उस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई जा रही है. राजस्थान में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ का कहना है कि स्वरा भास्कर को कोई जानकारी नहीं है. वह इस तरह की बयानबाजी कर क्षत्राणियों को अपमानित कर रही हैं. यह वीरांगनाओं के बलिदान का अपमान है. करणी सेना उनका विरोध करती है. अगर उनमें हिम्मत है तो वह इस्लाम धर्म की हलाला प्रथा पर सवाल उठाएं.
