कांवड़ यात्रा 2026: सहारनपुर पूरी तरह तैयार, सुरक्षा और ट्रैफिक रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता – एसएसपी अभिनंदन।
सहारनपुर: आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रमुख मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
वहीं कांवड़ मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा मे कोई दिक्कत न रहे और आम जनता को भी कम से कम असुविधा हो। विभिन्न राज्यों की पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया है तथा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि कांवड़ यात्रा सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
