विहिप-बजरंग दल ने दुर्गा मंदिर में किया पौधारोपण, स्वच्छता का दिया संदेश
अंबेहटा (सहारनपुर)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को नगर के मोहल्ला गुजरान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष रविंद्र लांबा ने कहा कि मिशन सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अमित कुमार, विभाग मंत्री आशीष रोड, जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, नकुड़ नगर अध्यक्ष सुधीर मित्तल, नामित सभासद सतीश पांचाल, प्रखंड प्रचार प्रमुख विकास शर्मा, कपिल त्यागी, अर्णव गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
