करोड़ों रुपए खर्च लेकिन 6 वर्ष से सुनसान पड़ा है देवबंद का तल्हेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन
आखिर कब रुकेगी यहां ट्रेन कब मिलेगी यात्रियों को सुविधा
क्षेत्र के 60 से अधिक गांव प्रभावित, अब रेलवे मंत्री से लगाई गुहार
देवबंद विधानसभा का तल्हेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन वीरान और सुना पड़ा है। एक जमाना था कि इस रेलवे स्टेशन से कभी क्षेत्र के लगभग 60 से अधिक गांव के लोग रेल के माध्यम से दिल्ली और अन्य राज्यों में सफर करते थे। कहा जाए तो यहां रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लोगों के लिए मजबूत कड़ी था यहां से लोग सहारनपुर मेरठ और दिल्ली तक का सफर तय करते थे। लेकिन 2020 के बाद इस रेलवे स्टेशन पर महज सुबह एक ट्रेन का ही ठहराव है।
इसके बाद यहां कोई ट्रेन नहीं रुकती हालांकि 2020 से पहले लगभग यहां 5 से अधिक ट्रेन रुकती थी। देवबंद विधानसभा के छोटे-छोटे कामों को बड़ाबताकर जनता के बीच में वाही वाही बटोरने वाले नेता स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद भी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। यहां के व्यापारी छात्र और दूर दराज को जाने वाले लोग लंबे समय से ट्रेनों के रुकने की मांग कर रहे हैं। लेकिन दुख का विषय है कि कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी सुनने वाला नहीं है। स्थानीय लोग अब रेलवे मंत्री से मांग कर रहे हैं कि पहले की तरह जो ट्रेन यहां रुकती थी उनका ठहराव शुरू किया जाए। ताकि लोग पहले की तरह यहां से सफर कर सके। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में रेलवे स्टेशन पर लगभग करोड़ों रुपए खर्च किए हैं लेकिन करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी ट्रेन यहां नहीं रुकती। अभी एक जमाना था कि यहां से लोग ट्रेन से सफर करते थे।
