ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट ने आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में की शराब की दुकानों की चैकिंग
- सहारनपुर में शराब की दुकान पर निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट।
सहारनपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण कर चेकिंग की। इस दौरान दुकानों पर रखे रजिस्टर और होलोग्राम भी चेक किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामभरोस सारण ने आबकारी विभाग निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के साथ महानगर में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण कर चैकिंग की। इस दौरान कोर्ट रोड से लेकर खलासी लाइन, लकड़ी का पुल स्थित शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग, होलोग्राम, दुकान पर रखे स्टॉक, रजिस्टर आदि चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान श्री सारण ने निर्देश दिए कि शराब की दुकानों पर यदि किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी विशाल वर्मा ने बताया कि जॉइंट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा रूटिंग चेकिंग की गई है और इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया ने बताया कि सेक्टर और सर्किल में आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं पर भी हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब से शराब तस्करी न होने दी जाए और गांव-देहात में कच्ची शराब की कसीदगी पर भी नजर रखी जाएगा। टीम प्रधान आबकारी सिपाही रविकांत राय, प्रधान सिपाही राजेश कुमार, सिपाही पप्पू आदि रहे।
