13 सितंबर को जन संवाद धम्म यात्रा सहारनपुर में निकाली जाएगी: भंते विनयचारी
सहारनपुर। भन्ते विनयचारी ने कहा कि महाबोधि महाविहार बोधगया पर बने बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को लेकर 13 सितंबर को सहारनपुर रामनगर से धम्म संवाद यात्रा निकाली जाएगी। आज बामियान बुद्ध विहार में धम्म संवाद यात्रा महाबोधी बुद्ध विहार मुक्ति के जन समर्थन में आयोजित संयोजक भंते विनयचारी ने बताया 13 सितंबर को सहारनपुर रामनगर से धम्म संवाद यात्रा निकाली जाएगी।
इस यात्रा का उद्देश्य महाबोधि महाविहार बोधगया पर बने बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को लेकर जन संवाद यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर पूरे उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी। मौजूदा केंद्र सरकार और बिहार सरकार से अपील रहेगी की ठज् एक्ट रद्द किया जाए।
इस अवसर पर श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने बताया कि हमें बौद्ध समाज की विरासत को संभाल कर रखना है जब हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेश में जाते हैं तो कहते हैं कि मैं बुद्ध की धरती से आया हूं और इसके विपरीत वह इस व्यवस्था को ढंग से नहीं देख पा रहे हैं। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि ठज् एक्ट एक्ट रद्द होकर बौद्धों की विरासत बौद्ध समाज को ही सौंपे जाए। जय भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल ने बताया कि अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो उसके बाद पूरे प्रदेश और देश में जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने भारत के लोगों को संविधान देकर भारत के लोगों पर बहुत बड़ा उपकार किया है और हम लोग उनकी बातों पर नहीं चल पा रहे, इसलिए उन्होंने सहारनपुर मंडल और प्रदेश के लोगों से आह्वान किया इस यात्रा को अधिक अधिक लोगों की भागीदारी कर सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ बसपा नेता शिवम खेवड़िया, विधानसभा प्रभारी देहात बिट्टू खालसा एडवोकेट, इंद्रपाल सिंह, भीम आर्मी जय भीम जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, अंकित राणा, निकुंज पालीवाल, सचिन भास्कर, हर्ष, गौरव कुमार, अवधेश कटारिया एडवोकेट, संजीव सिंह आदि गणमान लोग उपस्थित रहे।
